{"_id":"5b1575384f1c1b214d8b49fa","slug":"91528132920-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिखणीखाल और धुमाकोट में बीएसएनएल की सेवाएं ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिखणीखाल और धुमाकोट में बीएसएनएल की सेवाएं ठप, लोग परेशान
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट/रिखणीखाल। धुमाकोट और रिखणीखाल में बीएसएनएल की संचार सेवाएं चरमरा गई हैं। धुमाकोट तहसील मुख्यालय में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इससे तहसील मुख्यालय में सरकारी, गैरसरकारी और व्यावसायिक कामकाज बाधित हो रहे हैं। दूरदराज से काम के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के सदस्यों में संचार सेवाओं को लेकर भारी आक्रोश है।
तहसील मुख्यालय धुमाकोट में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप पड़ी हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। व्यापार मंडल के सदस्य हरीश रावत व दीपक रावत का कहना है कि धुमाकोट क्षेत्र में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा का बुरा हाल है। कहा कि एक सप्ताह से लोगों के आनलाइन कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों और व्यापार मंडल ने जल्द ही ब्रॉडबैंड सेवा बहाल करने की मांग की है। बीएसएनएल के अवर अभियंता रमेश भदूड़ी का कहना है कि धुमाकोट- थलीसैंण के मध्य दो तीन स्थानों पर ओएफसी खराब होने से सेवा बाधित है, जिसे जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर, रिखणीखाल का गांव बयेला तल्ला गांव स्थित बीएसएनएल टावर पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। बीडीसी सदस्य मुन्नी देवी, पूर्व प्रधान अनिल रावत, बयेला तल्ला निवासी भूपेंद्र भारद्वाज, रेखा देवी, चक्रधर घिल्डियाल, कपोत्री देवी व लक्ष्मी देवी का कहना है कि रिखणीखाल ब्लाक सभागार में दस दिन से कामकाज बाधित है। लोगों के जरूरी प्रमाणपत्र तक नहीं बन पा रहे हैं, जिससे लोग ब्लाक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उधर, बीएसएनएल के अवर अभियंता रमेश भदूड़ी का कहना है कि धुमाकोट-थलीसैंण के मध्य दो तीन स्थानों पर ओएफसी खराब होने से सेवा बाधित है, जिसे जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।