फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कुंभीचौड़ में पेयजल किल्लत पर भड़के ग्रामीण, ईई का घिराव

कुंभीचौड़ में पेयजल किल्लत पर भड़के ग्रामीण, ईई का घिराव

Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुंभीचौड़ में पेयजल किल्लत पर भड़के ग्रामीण, ईई का घिराव

विज्ञापन
कोटद्वार। पेयजल समस्या से परेशान कुंभीचौड़ की महिलाओं का गुस्सा जल संस्थान दफ्तर पर फूटा। बुधवार को नारेबाजी करतीं आक्रोशित महिलाएं कार्यालय पहुंची और ईई का घेराव किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सनेह पट्टी के कुंभीचौड़ क्षेत्र में पेयजल किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। संयुक्त सेवी संगठन सनेह पट्टी के तत्वावधान में ग्रामीण महिलाओं ने नजीबाबाद रोड स्थित जलसंस्थान कार्यालय में जल संस्थान, प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में कुंभीचौड़ क्षेत्र में जलसंस्थान की ओर से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। जगह-जगह पाइप लाइनों के लीकेज होने से भी ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला नेत्री अंजू पुंडीर ने जलसंस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार ग्रामीणों द्वारा अंडर साइज पाइप लाइनों को बदलने और लीकेज ठीक करने की मांग की गई, लेकिन विभाग द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। कहा कि ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटक पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कुंभीचौड़ क्षेत्र में बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए अंडर साइज एवं जंक लगे हुए पाइप लाइनों को बदलकर चार इंच की पाइप लाइन बिछाने की भी मांग की। वहीं अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने महिलाओं को नियमित पेयजल आपूर्ति का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में महानंद ध्यानी, रतन सिंह नेगी, सुल्तान सिंह रावत, रेखा बिष्ट, आशा देवी, अनीता रावत, शोभा भट्ट, कलावती देवी, अर्चना मैंदोला, संजय नेगी, कुसुम बिष्ट, मनोज भट्ट, दयानंद, जयदीप पुंडीर, प्रदीप, सुनीता चौहान, संगीता नेगी, रजनी बिष्ट, शांति रावत, लक्ष्मी भट्ट, सुमन वेदवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed