फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डबल लेन सड़क के लिए पैमाइश से आमसौड़ के ग्रामीण परेशान

डबल लेन सड़क के लिए पैमाइश से आमसौड़ के ग्रामीण परेशान

Sat, 12 May 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डबल लेन सड़क के लिए पैमाइश से आमसौड़ के ग्रामीण परेशान
दुगड्डा। कोटद्वार तहसील क्षेत्र के आमसौड़ गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने डबल लेन सड़क निर्माण के लिए मानकों में फेरबदल किए जाने पर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से की जा रही पैमाइश पर सवाल उठाते हुए पूर्व के सर्वे और चिह्नीकरण के आधार पर सड़क चौड़ीकरण की मांग की। नए सर्वे की चपेट में उनके आवासीय और व्यावसायिक भवन और बड़े पैमाने पर खेती की जमीन भी आ रही है।
विज्ञापन

आमसौड़ में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर नेशनल हाईवे के लिए पहले भी सर्वे हुए। सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में हुए चिह्नीकरण से लोगों को कोई परेशानी नहीं है। पूर्व में चिह्नित स्थल तक ग्रामीण खुद ही हटने को राजी हैं, लेकिन इन दिनों की जा रही पैमाइश से ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि पूर्व में स्थापित सीमा पिल्लर से अतिरिक्त कराए गए सर्वेक्षण से ग्रामीणों को भूमि और भवन का नुकसान झेलना पड़ेगा। इससे कई लोग बेघर हो जाएंगे तो कई की आजीविका ही छिन जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी शिव प्रसाद जुयाल ने कहा कि इस बारे में ग्रामीणों की मांग जिला प्रशासन को ज्ञापन के रूप में भेजी जा रही है। बैठक में इंद्रमोहन जुयाल, विनोद खर्कवाल, कुंदन सिंह, वीर सिंह, बुद्धि सिंह, दुर्गा सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, संतन सिंह रावत, दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, विमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed