फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सरकार के मनसूबों पर पानी फेरेगा लोकतांत्रिक आंदोलन: डा. शक्तिशैल

सरकार के मनसूबों पर पानी फेरेगा लोकतांत्रिक आंदोलन: डा. शक्तिशैल

Mon, 30 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सरकार के मनसूबों पर पानी फेरेगा लोकतांत्रिक आंदोलन: डा. शक्तिशैल
कोटद्वार। नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही के बल पर गांवों का अस्तित्व खत्म करने का आरोप लगाया। कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. कपरवाण ने कहा कि
कोटद्वार नगर निगम के गठन के संदर्भ में वाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और सरकार भाबर क्षेत्र के 73 गांवों सहित प्रदेश के सैकड़ों गांवों का अस्तित्व खत्म करने में लगी है। सरकार के मंसूबों को किसी भी हाल में पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय, हरिद्वार-कोटद्वार-रामनगर राजमार्ग, चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग, कोटद्वार जिला निर्माण समेत अनेक घोषणाएं की थीं, लेकिन सरकार ने लोगों पर जबरन नगर निगम थोप दिया। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवेंद्र सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, प्रवेश चंद्र नवानी, मथुरा प्रसाद पुरोहित, गजेंद्र तिवारी, हरीश घिल्डियाल, दर्शन सिंह नेगी, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, मनोज रावत व विजय कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed