{"_id":"5ae74df24f1c1b56098b74dd","slug":"91525108210-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडाखाल में नहीं खुलने दिया जाएगा शराब का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडाखाल में नहीं खुलने दिया जाएगा शराब का ठेका
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कांडाखाल बाजार में शराब के ठेके के विरोध में आसपास के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इस बारे में ग्रामीणों की बैठक हुई। कहा कि शराब के ठेके का हर हाल में विरोध होगा। सोमवार को ग्रामीणों ने ठेके को लेकर क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी से फोन पर बात की। कहा कि पौड़ी प्रशासन और आबकारी विभाग की ओर से कांडाखाल जैसे छोटे कस्बे में शराब की दुकान खोलनेे का दुष्प्रभाव युवाओं और स्कूली बच्चों पर पड़ेगा।
पूर्व सैनिक सत्यप्रकाश कंडवाल ने कहा कि जनता कांडाखाल इंटर कालेज के प्रांतीयकरण की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार शराब का ठेका खोल रही है। ठेका खुला तो नई पीढ़ी पर इसका असर पड़ेगा। कहा कि जहां पर शराब का ठेका खोलने की तैयारी है, वहां से प्राथमिक विद्यालय केवल 300 मीटर और इंटर कालेज मात्र 700 मीटर की दूरी पर है। विधायक ने कांडाखाल में कोई भी शराब का ठेका आवंटन न होने की बात कही। ग्राम प्रधान कांडा साधना देवी समेत बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने शराब के ठेके का विरोध करते हुए उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी है। बैठक में रतन कंडवाल, विरेंद्र सिंह रावत, जगदीश बड़थ्वाल, मो. इब्राहिम, रफीक अहमद व मो. जब्बार आदि उपस्थित थे।