फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खोह नदी में पोकलैंड, जेसीबी से खनन पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

खोह नदी में पोकलैंड, जेसीबी से खनन पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 17 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खोह नदी में पोकलैंड, जेसीबी से खनन पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
कोटद्वार। खोह नदी में पोकलैंड और जेसीबी से चल रहे खनन के विरोध में काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने मंगलवार को धरना देने के बाद जमकर हंगामा काटा। लोगों ने शासन और प्रशासन पर खोह नदी के राजस्व क्षेत्र में मनमाने ढंग से खनन करवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने खननकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पोकलैंड और जेसीबी से खोह के टापू में खड़े दर्जनभर शीशम के पेड़ उखाड़कर दबा दिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम राकेश तिवारी और सीओ जेआर जोशी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीण राकेश नौटियाल, चंद्रकांत बलोदी, पंकज कोटियाल, प्रवीन कुमार थापा, विजेंद्र त्यागी, सत्यपाल सिंह व कुलवंत सिंह रावत की अगुवाई में ग्रामीणों ने खोह में पोकलैंड और जेसीबी से हो रहे खनन के विरोध में हंगामा किया। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पुलिस और प्रशासन खननकारियों को शह दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खोह के टापू में खड़ेे शीशम के तीन से चार साल के दर्जनों पेड़ खननकारियों ने पोकलैंड और जेसीबी से उखाड़कर दबा दिए। उन्होंने गड्डे में दबाए गए कुछ बड़े पौधे भी दिखाए। कहा कि नदी को चैनलाइजेशन के नाम पर चल रहा अंधाधुंध खनन आने वाली बरसात में आसपास के खेत-खलिहानों और मोटर पुलों की तबाही का कारण बनेगा।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया है। खोह में खनन के पट्टे सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। जो नदी को चैनलाइज करने के लिए दिए गए हैं। चैनलाइजेशन में मशीनों के उपयोग का प्रावधान है। कहा कि नदी के चैनलाइजेशन से बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। एसडीएम ने कहा कि खोह के टापू में खड़े शीशम के पेड़ और पौधों को न छेड़ने के निर्देश खनन के पट्टाधारकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed