फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दुगड्डा ब्लाक में मंझोला गांव के चार घरों के टूटे ताले

दुगड्डा ब्लाक में मंझोला गांव के चार घरों के टूटे ताले

Mon, 02 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक में मंझोला गांव के चार घरों के टूटे ताले
दुगड्डा। तहसील लैंसडौन के पट्टी तल्ला बदलपुर के सेंधीखाल के निकट मंझोला बड़ा गांव में चोरों ने चार घरों में रखे तांबे और पीतल के बर्तन चुरा लिए। ग्रामीणों ने पटवारी के माध्यम से एसडीएम लैंसडौन को तहरीर दी है।
विज्ञापन

26 और 30 मार्च की रात को चोरों ने गांव के बंद पड़े चार घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चार घरों में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सेंधीखाल और कोटद्वार रहे रहे भवन स्वामियों को इसकी जानकारी दी। चोरी की सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे लोगों ने जब अपना मकान खोला तो टूटी आलमारी, बक्सों और गायब बर्तनों को देखकर वे दंग रह गए।
विज्ञापन

योगंबर सिंह ने बताया कि उनके घर से 10 पीतल की परात, दो तांबे की गागर, एक तांबे का तौला गायब है। दीवान सिंह ने बताया कि उसके घर से दो तांबे की गागर, आठ पीतल की परात, एक तांबे का तौला गायब बताया। मनवर सिंह ने बताया कि उसके घर से 12 पीतल की परात, एक तांबे की गागर, एक तांबे का तौला, एक स्टील डिनर सैट गायब है। मनवर सिंह रावत ने बताया कि उसके घर से दो पीतल की परात, एक पीतल गागर की चोरी हो गई है। उन्होंने एसडीएम से चारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed