फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बाल भारती और एमकेवीएन ने जीता वॉलीबाल का फाइनल

बाल भारती और एमकेवीएन ने जीता वॉलीबाल का फाइनल

Sat, 17 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बाल भारती और एमकेवीएन ने जीता वॉलीबाल का फाइनल
कोटद्वार। खेल विभाग देहरादून और जिला अधिकारी पौड़ी के सहयोग से कोटद्वार में 14 वर्ष के ओपन बालक और बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में एमकेवीएन और बालिका वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग का सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार और मालिनी के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में एमकेवीएन ने नवयुग पब्लिक स्कूल को हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार को 21-9 और 21-5 से हराकर जीत हासिल की। दूसरी ओर बालिका वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार को 15-13 और 15-10 से हराकर वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, धीरेंद्र सिंह कंडारी, विनोद रावत, मनोज नेगी, मान सिंह थापा, प्रवीन बिष्ट, महेंद्र गुसाईं, सतीश मौर्य, सूरज रमोला, विपिन रावत, अरुण नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed