फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला

नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला
कोटद्वार। भाबर की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने बृहस्पतिवार को कलालघाटी में राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भाजपा पर जन भावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए यूकेडी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब राज्य सरकार को देगी। नगर निगम के विरोध में यूकेडी ने नंदपुर और कलालघाटी पटवारी चौकी पर धरना-प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण ने बताया कि नगर निगम के खिलाफ नैनीताल हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब 16 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कलालघाटी में धरना-प्रदर्शन के दौरान यूकेडी उपाध्यक्ष रेखा सकलानी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे ने जहर खाकर मौत को गले लगाया। उन्होंने सरकार पर जनता को सुविधा देने के नाम पर कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भूमाफिया के दबाव में भाबर की जनता पर नगर निगम थोपा गया है। जिला निर्माण और कंडी मार्ग जैसे मुद्दों को छोड़कर जनता पर जबरन नगर निगम थोप लिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवण सिंह रावत, अजय सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, दीपक रावत, विनोद नेगी, सूरज डबराल, सीमा बिष्ट, सुषमा बिष्ट, रानी डबराल, भरत सिंह, बीना जोशी, पितृशरण जोशी, शोभा जोशी, आभा डबराल, पवन गौड़, वाणी विलास, पुष्पा गौड़, अनिल जोशी, विमला रावत, शेखरी देवी, चैता देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed