फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कैंट सीईओ के साथ नागरिकों की वार्ता रही बेनतीजा

कैंट सीईओ के साथ नागरिकों की वार्ता रही बेनतीजा

Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कैंट सीईओ के साथ नागरिकों की वार्ता रही बेनतीजा
लैंसडौन। कैंट सीईओ के साथ लोगों की जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके निराकरण को लेकर कैंट कार्यालय में हुई वार्ता बेनतीजा रही। लोगों ने वार्ता के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। वार्ता के लिए चार से अधिक लोगों को कैंट कार्यालय में जाने से रोकने पर नागरिक भड़क उठे। वे सीईओ पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बाहर निकल गए।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी लैंसडौन में व्याप्त जनसमस्याओं की सुनवाई न होने के खिलाफ लोगों की ओर से कैंट कार्यालय के समक्ष 22 नवंबर को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने की सूचना देते हुए इसके लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके जवाब में कैंट बोर्ड की सीईओ अंकिता सिंह ने ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों को वार्ता का बुलावा भेजा। मंगलवार को जब लोग अपनी बातों को रखने के लिए कार्यालय गए तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको एक साथ जाने से रोक दिया। इसके लिए उन्हें चार-चार लोगों का समूह बनाकर जाना पड़ेगा, जिससे मौके पर कैंट कर्मियों की लोगों के साथ बहस भी हुई। बाद में लोग चार-चार के समूह में अपनी बातों को रखने के लिए अंदर गए, जहां पुलिस फोर्स की मौजूदगी पर उन्होंने एतराज जताया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल डा. एसवी नैथानी, आलोक नैथानी, संजय कन्नौजिया व राजीव शर्मा ने सीईओ को पूर्व में दिए गए शिकायती पत्रों का अब तक समाधान न होने की बात कही। वे सीईओ पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि सीईओ ने उन्हें हर काम में रोड़ा अटकाने वाला बताया, जिस पर एतराज जताते हुए वे बाहर आ गए। वे शहर की समस्याओं से संबंधित 22 सूत्री मांगपत्र वार्ता चाहते थे, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद वार्ता के लिए गए महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व उपाध्यक्ष ऊषा नैथानी, लता खंडेलवाल, उर्मिला वर्मा, गुलनाज ने सीईओ का ध्यान शौचालयों, यूरीनल और सफाई अव्यवस्था की ओर आकृष्ट कराते हुए निराकरण की मांग की। महिलाओं ने कहा कि नगर में पौने दो साल में एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त दिया कि वह नगर की समस्याओं को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही समस्याओं का हल निकालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed