{"_id":"59f758dc4f1c1bca678b8269","slug":"91509382364-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस प्रतियोगिता में कुन्नु ग्रुप रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस प्रतियोगिता में कुन्नु ग्रुप रहा अव्वल
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्टूडेंट वेलफेयर क्लब की ओर से मालवीय उद्यान कोटद्वार में आयोजित कोटद्वार टैलेंट सीजन-5 की डांस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुन्नू ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के संयोजक गौरव काला ने बताया कि कोटद्वार टैलेंट सीजन-5 में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के 42 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग का कुन्नू ग्रुप, रश्मि रावत और पोप कॉर्न ग्रुप, जूनियर वर्ग में कुमकुम केष्टवाल, इशिता नैथानी, तृप्ति रावत, सब जूनियर वर्ग में सारांशी, वैष्णवी, अर्पिता असवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहना चाहिए। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने के लिए मंच मिलता है। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को जीत की बधाई दी है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती, लता शाह, गौरव काला, सूरज राणा, विजय रावत, निशी कोटनाला, नरेश कोटनाला व अतुल डोबरियाल आदि मौजूद थे।