{"_id":"59f367374f1c1bd7538b9a68","slug":"91509123895-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, आठ श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, आठ श्रमिक घायल
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार आठ श्रमिक घायल हो गए। उन्हें कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायलों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे नजीबाबाद से कोटद्वार आ रहे सीमेंट के ट्रक में सवार हो गए। वे कोटद्वार में मजदूरी का कार्य करते हैं। सुखरो पुल के पास ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जंगल में पलट गया। हादसे में घायल हुए नजीबाबाद निवासी अनुश (35) पुत्र मनकुल, गुनियापुर निवासी सोनू (30) पुत्र राजपाल, नजीबाबाद निवासी रामगोपाल (26) पुत्र लालू लाल, अंकित (26) पुत्र रोहताश सिंह, नरेंद्र (28) पुत्र चंद्र प्रकाश, जसपाल (33) पुत्र अशोक, मिथुन (32) पुत्र रोकल सिंह, बिंटू (24) पुत्र अमर सिंह सभी निवासी मदनपुर कोतवाली रोड नजीबाबाद जिला बिजनौर को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने जसपाल की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि घटनास्थल बिजनौर जिले में होने के कारण इस मामले में कानूनी कार्रवाई संबंधित राज्य की जिला पुलिस करेगी।