{"_id":"59f218924f1c1b87698b7a93","slug":"91509038226-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों पर लगेगा मीजिल्स रूबैला टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों पर लगेगा मीजिल्स रूबैला टीका
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। 30 अक्तूबर से नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका लगाया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें टीकाकरण को लेकर चर्चा के साथ इसके प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम बनाया गया।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि मीजल्स रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम के लिए विकासखंड दुगड्डा को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। इसके प्रचार के लिए 28 अक्तूबर को विभिन्न स्थानों पर आठ रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैली काशीरामपुर तल्ला में सनराइज स्कूल के पास, गाड़ीघाट-झूलाबस्ती, आमपड़ाव-वाल्मीकि बस्ती से मीट मार्केट, कुंभीचौड़ क्षेत्र, मोटाढाक-दुर्गापुरी चौराहे, जशोधरपुर-बालागंज से किशनपुरी, झंडीचौड़-लोकमणीपुर, नजीबाबाद रोड से बालासौड़ लक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट आदि क्षेत्र में रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद, 30 अक्तूबर से 30 नवंबर तक नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।