फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शिवा ओर रूबी ने गाया सबसे सुंदर गीत

शिवा ओर रूबी ने गाया सबसे सुंदर गीत

Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शिवा ओर रूबी ने गाया सबसे सुंदर गीत

विज्ञापन
कोटद्वार। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर स्तरीय क्रीड़ा और बौद्धिक प्रतियोगिता गीत-संगीत के साथ शुरू हो गई है। संकुल प्रभारी भगवान सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
शनिवार को हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर में प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में धर्मेंद्र और प्रियांशी, जूनियर वर्ग में अंकित और श्रेया तथा 200 मी. सीनियर रेस में तरुण और प्राची, जूनियर वर्ग में विशाल और दिव्या, सीनियर वर्ग की 400 मी. दौड़ में सुंदर और वर्षा, जूनियर में अनुज और निकिता ने क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और खो-खो के प्राथमिक वर्ग में जानकी नगर ने बाजी मारी। गीत प्रतियोगिता में शिवा रावत और रूबी, भाषण में महक अग्रवाल और सूरज, कला में नंदन और आशीष रावत, लंबी कूद में सुंदर और सृष्टि और अंकित व श्रेया ने पहला स्थान प्राप्त किया। साहित्य प्रश्न मंच में जानकी नगर, विज्ञान प्रश्न मंच में जसोधरपुर ने अव्वल प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रणवीर लाल निर्मोही, निर्मल केमिनी, आशीष उनियाल, महेद्र गौड़, दिनेश उनियाल, जितेंद्र नेगी, प्रमोद शर्मा, अंचल अग्रवाल, जगन लाल, प्रयाग दत्त, योगेश नेेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed