फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार में रही गणेश चतुदर्शी की धूम, निकली शोभा यात्रा

कोटद्वार में रही गणेश चतुदर्शी की धूम, निकली शोभा यात्रा

Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में रही गणेश चतुदर्शी की धूम, निकली शोभा यात्रा
कोटद्वार। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति इंदिरा नगर आमपड़ाव के तत्वावधान में गणेश जन्मोत्सव पर नगर के मुख्य मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का शुभारंभ नजीबाबाद रोड स्थित डिफेंस कालोनी से किया गया। शोभायात्रा डिफेंस कालोनी से गोविंद नगर, स्टेशन रोड, झंडाचौक होते हुए पटेल मार्ग स्थित गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट में पहुंची। शोभा यात्रा में फूलों की वर्षा और सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। जहां गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सुमन दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के पदाधिकारी शोभित गर्ग ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद अलौकिक शृंगार और अखंड ज्योति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशाल सिंघल, हर्ष अग्रवाल, नीरज गुप्ता, अमित सिंघल, दिनेश मित्तल, दीपक शर्मा, हितेश गोयल, नटवर अग्रवाल, जय भगवान, अमित अग्रवाल व संजय थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो

कलश यात्रा के साथ निकाली शोभा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
लैंसडौन। कालेश्वर महोत्सव समिति और सिद्धि विनायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गणेश चतुर्थी की कलश और शोभा यात्रा बाजार के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन जहां बच्चों ने धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू पंचायती धर्मशाला में पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई। इस अवसर पर पूजा अर्चना में ज्योति रौतेला, राजेश्वर गुप्ता, शिव प्रसाद, अनूप कन्नौजिया, संदीप अग्रवाल, योगेश शाह, मुकेश अग्रवाल, दिनेश नौटियाल आदि दर्जनों भक्तजन मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed