{"_id":"59777a294f1c1b34398b46d1","slug":"91501002281-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार -लैंसडौन-बीरोंखाल मोटर मार्ग 10 दिनों से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार -लैंसडौन-बीरोंखाल मोटर मार्ग 10 दिनों से ठप
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत कोटद्वार-लैंसडौन-बीरोंखाल मोटर मार्ग का पुस्ता ढहने से10 दिन से यातायात ठप है। ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए दो किमी पैदल चलना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को खोलने पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
क्षेत्र में हो रही भीषण बारिश के कारण विगत 15 जुलाई को सिसई के पास पुस्ता ढहने से मार्ग बंद हो गया है। कोटद्वार से बैजरो जाने वाली एक मात्र रोडवेज की बस के बीरोंखाल नहीं पहुंचने के कारण कोटद्वार से बैजरो आवागमन करने वाले लोगों को दो किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
सिसई के प्रधान गुणानंद, ग्रामीण दर्शनी देवी, कुलदीप सिंह व प्रेम सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि दस दिन से मार्ग बंद है। इससे बुजुर्ग और बीमार लोगों को पैदल चलने में दिक्कतें आ रही हैं। लोग भारी सामान नहीं ले जा पा रहे हैं, लेकिन विभाग को लोगों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने शीघ्र पुस्ता नहीं बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग बैजरो के जेई योगेश कुमार ने बताया कि मार्ग पर पुस्ता निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। मार्ग को खुलने में 10-15 दिन का समय लग सकता है।