{"_id":"5cc722b6bdec2207843be7fb","slug":"81556554422-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। देवीमंदिर-कौड़िया मार्ग पर एक स्कूल बस और मोटर साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे देवी मंदिर कौड़िया मार्ग पर पीपल के पेड़ के समीप एक स्कूल बस और मोटर साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राहुल (24) पुत्र चतर सिंह और नन्हें (27) पुत्र जयराम दोनों निवासी रायपुर जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई है। दोनों घायलों को बस चालक ने यहां बेस अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल राहुल के जीजा कमल सिंह ने बताया कि दोनों मुंबई में बतीसा कंपनी में काम करते हैँ और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हैं। सोमवार को दोनों अपनी बहन से मिलने पदमपुर स्थित उनके घर आए थे, दोपहर बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। दूसरी ओर बस के चालक ने बताया कि युवक बाइक तेज गति से चला रहे थे। ब्रेक नहीं लग पाने के कारण बाइक बस से टकरा गई। युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।
.