फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वन निगम कर्मियों पर हाथी ने किया हमला, दो घायल-compat

वन निगम कर्मियों पर हाथी ने किया हमला, दो घायल-compat

Fri, 19 Apr 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
वन निगम कर्मियों पर हाथी ने किया हमला, दो घायल-compat
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत कोटद्वार रेंज की पनियाली बीट के सुखरो स्रोत में हाथी के हमले में वन निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही है। घटना शुक्रवार अपराह्न तीन बजे की है। वन निगम कर्मी जंगल में पेड़ों का पातन कार्य करवा रहे थे।
विज्ञापन

वन निगम कर्मचारी संगठन की कोटद्वार इकाई के अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के सुखरो स्रोत में इन दिनों वन निगम की ओर से पेड़ों के पातन का काम चल रहा है। शुक्रवार को निगम के स्केलर राजमोहन सिंह नेगी (52) पुत्र मोहन सिंह नेगी निवासी बांसी गजवाड़ दुगड्डा ब्लाक और वन उपज रक्षक भारत सिंह नेगी (58) पुत्र गुलाब सिंह निवासी भरत नगर (उर्तिच्छा) श्रमिकों से पेड़ों का पातन करा रहे थे। शाम करीब तीन बजे अचानक एक हाथी वहां आ धमका। हाथी को देखकर काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। हाथी ने एक-एक कर दोनों को जमीन पर पटक दिया। हाथी ने राजमोहन की छाती पर पांव रख दिया। वहां मौजूद श्रमिकों ने शोर मचाकर हाथी को वहां से खदेड़ा। सूचना मिलते ही रेंजर किशोर नौटियाल ने वन कर्मियों को मौके पर भेजा। उन्होंने हाथी को जंगल में खदेड़ा और घायलों को विभागीय जिप्सी से बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राजमोहन सिंह नेगी की हालत को गंभीर बताया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed