{"_id":"5c85457fbdec2276d05bf880","slug":"81552237951-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकाल के कार्यों को अपना बताकर श्रेय ले रही भाजपा: चंद्रमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकाल के कार्यों को अपना बताकर श्रेय ले रही भाजपा: चंद्रमोहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेेेेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व मंत्री द्वारा अभी तक जितने भी कार्यों को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, सभी कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्वीकृत करवा दिए थे।
गढ़वाल टाकीज स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि खोह नदी पर ग्रास्टनगंज सिद्धबलि को जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रयास से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनकर शुरू हो गया था। प्रदेश सरकार द्वारा दो साल तक उक्त पुल के निर्माण की दिशा में कोई कार्य नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि काबीना मंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पुराने स्वीकृत कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं, पुल का निर्माण पूरा भी नहीं हुआ कि श्रेय लेने के चक्कर में आनन फानन में उसका लोकार्पण कर दिया गया। आने वाले चुनाव में कोटद्वार की जनता इसका जवाब देेगी।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पार्षद विपिन डोबरियाल, सूरज प्रसाद कांति, भारत सिंह रावत, गुड्डू चौहान, बीडी नवानी, दर्शन सिंह रावत, अंकुर भंडारी, विजय माहेश्वरी, कीरत सिंह, भोपाल अधिकारी, दामोदर सिंह, पूरण चंद्र, विवेक शाह, सतेंद्र नेगी, सुधा असवाल व विजेश्वरी झिंकवाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।