{"_id":"5c76c138bdec2209fa31f246","slug":"81551286584-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देश को है जाबांज सैनिकों की वीरता पर गर्व: सुरेंद्र नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे देश को है जाबांज सैनिकों की वीरता पर गर्व: सुरेंद्र नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर 350 आतंकवादियों को मार गिराने की सफलता पूर्ण एयर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय के नारों के साथ खुशी का इजहार किया।
बुधवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वायु सेना के जाबांज सैनिकों ने पाक अधिकृत कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के आंतकी ठिकानों को ध्वस्त कर अपनी वीरता और शौर्य का परिचय दिया है आज पूरे देश को जाबांज सैनिकों की वीरता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए हमारी तीनों सेना पूरी तरह से तैयार है, तथा पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।
इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष रंजना रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, शंकुतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, किरन, हर्षिता, केएस चौहान, विजेंद्र चौधरी, वीरेन्द्र सिंह रावत, प्रदीप नेगी, विजय माहेश्वरी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश खंतवाल, वीडी नवानी, भारत सिंह रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।