{"_id":"5c757825bdec2275c5124b6e","slug":"81551202341-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन सरपंचों से वनसंपदा को बचाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन सरपंचों से वनसंपदा को बचाने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की मटियाली रेंज की ओर से मटियाली परिसर में ब्लॉक स्तरीय वन पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वन सरपंचों को वानिकी संबंधी विकास कार्यों की जानकारी दी गई और वन संपदा को बचाने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को आयोजित वन पंचायत कार्यशाला की अध्यक्षता वन पंचायत सरपंच निहाल सिंह रावत ने की। मटियाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सोबत सिंह बिष्ट ने कार्यशाला में उपस्थित वन पंचायत सरपंचों को विभाग की ओर से वानिकी संबंधी विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वन संपदा महत्वपूर्ण है। बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, इसलिए जंगलों को बचाना बहुत आवश्यक है। गर्मियों के समय वनों में आग लगने की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने सभी सरपंचों से वनों व वन्य जीवों को आग से बचाने में सहायता करने का आह्वान किया। कार्यशाला में धूराताल के वन पंचायत सरपंच राधेश्याम सिंह, मनमोहन, अनिल बड़थ्वाल, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, नीरज कंडवाल, इजाज अहमद, मेहरबान सिंह रावत, सरदार सिंह नेगी, तीरथ सिंह रौतेला, शिवलाल थपलियाल, राधावल्लभ उनियाल, कमलेश रतूड़ी व चंद्रकला देवी आदि मौजूद रहे।