फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जशोधरपुर के एक स्टील प्लांट में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत, तीन घायल-CITY

जशोधरपुर के एक स्टील प्लांट में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत, तीन घायल-CITY

Tue, 08 Jan 2019 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
जशोधरपुर के एक स्टील प्लांट में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत, तीन घायल-CITY
कोटद्वार। सिडकुल के कोटद्वार भाबर स्थित जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम एक स्टील प्लांट में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हादसे की खबर से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक श्रमिकों में एक बिहार का और दूसरा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का निवासी था। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से तीनों घायलों को नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है। विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्टील प्लांट पीएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे यह विस्फोट हुआ। हादसे में दो श्रमिकों अफरोज (26) पुत्र बदरूद्दीन निवासी ग्राम सिसौना, पोस्ट जौलीहाट जिला औराई बिहार और रानू सिंह (24) पुत्र बिजेंद्र सिंह चौधरी निवासी ग्राम मोहनपुर भागूवाला जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में शादाब (22) निवासी मुजफ्फरनगर यूपी, सुनील (35) निवासी मेरठ शामिल हैं। एक घायल का नाम पता नहीं चल सका है। तीनों को जशोधरपुर से सीधे नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। इस फैक्ट्री में लोहे का स्क्रैप गलाकर गाटर तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम के मुताबिक विस्फोट गैस कटर से एक बाक्स की कटिंग के दौरान हुआ बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसआई विवेक राठी व सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने मौके का जायजा लिया। श्रमिकों ने पूछताछ में बताया कि जशोधरपुर के स्टील प्लांटों में मानकों के अनुसार काम नहीं होने से आए दिन इस तरह की घटनाएं श्रमिकों के साथ होती रहती हैं। चोटिल और गंभीर रुप से घायल श्रमिकों को फैक्ट्री प्रबंधन कोटद्वार सरकारी अस्पताल के बजाय सीधे नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में ले जाते हैं। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि इन मामलों की जांच की जाएगी। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed