फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जलसंस्थान कार्यालय में किया प्रदर्शन

पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जलसंस्थान कार्यालय में किया प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने जलसंस्थान कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार। चार साल से पेयजल किल्लत से जूझ रहे जयहरीखाल ब्लाक की ग्रामपंचायत अमकटला और उससे सटे पांच तोक गांव के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने सोमवार को जलसंस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ईई का घेराव कर ग्राम पंचायत को तत्काल पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमवार को ग्राम पंचायत अमकटला के ग्रामीण कोटद्वार के नजीबाबाद रोड स्थित जलसंस्थान कार्यालय के समक्ष एकत्रित्र हुए। उन्होंने जलसंस्थान कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ईई का घेराव करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में तेज बारिश के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। आधे पाइप भूस्खनल से टूट गए और बाकी बरसाती गदेरे में बह गए थे। पिछले चार साल से ग्राम अमकटला, इलमोड़ा, तिमलवाड़ा, लुचताल, अमलेसा और सिरोबाड़ी गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। लोग एक किमी दूर प्लेन नदी से पानी ढो रहे हैं। चार साल से बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा रही है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्दी मरम्मत नहीं कराई गई तो खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा । ग्रामीणों ने कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रकाश चंद्र गौड़, अर्जुन सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह, गणेश सिंह, अरुण सिंह नेगी, रमेश चंद्र, वीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed