{"_id":"5c12871042c7925d873fa299","slug":"81544718096-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानपुर में दबंगों ने तुड्वाई महिला की चाहर दीवारी, जमीन कब्जाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानपुर में दबंगों ने तुड्वाई महिला की चाहर दीवारी, जमीन कब्जाने का प्रयास
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शहर से सटे मानपुर वार्ड में दबंगों द्वारा एक महिला की जमीन की चाहरदीवारी तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने सत्तारूढ़ दल के एक नेता और पदाधिकारी पर उनकी जमीन कब्जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से एसडीएम को मामले की शिकायत की गई है।
मानपुर के वार्ड नंबर-17 निवासी सुनीता रतूड़ी और उसके पति हरीश रतूड़ी ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर 2011 को दीपक कुमार से पांच विश्वा और रज्जन लाल से 2.5 विश्वा कुल साढ़े सात विश्वा जमीन खरीदी थी। इसकी उनके पास वैध रजिस्ट्री है, जमीन खतौनी में भी दर्ज है। उनकी जमीन से सटी करीब डेढ़ बीघा भूमि भाजपा के एक नेेता के परिजनों की है, जो उनकी जमीन को अपनी बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि के कब्जे को लेकर भूमि स्वामी और अन्य लोगों का तहसीलदार कोर्ट के साथ ही अन्य न्यायालयों में मुकदमा भी चला। 15 सितंबर 2009 को अपर आयुक्त पौड़ी के न्यायालय ने भाजपा पदाधिकारी की अपील खारिज कर दी। महिला का आरोप है कि सत्तारूढ़ दल की आड़ में दबंग उन्हें परेशान कर रहे हैं और चाहरदीवारी तक नहीं बनाने दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से कई बार मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें चाहरदीवारी बनाने की अनुमति दी गई। सात दिसंबर को उन्होंने अपने प्लाट पर चाहरदीवारी बनाई, लेकिन अगले दिन आठ दिसंबर की सुबह दबंगों ने उनकी चाहरदीवारी तुुड़वा दी। एक बार फिर पीड़ित महिला ने एसडीएम से गुहार लगाई है।
-फोटो