{"_id":"5bf98f54bdec22419677e0a2","slug":"81543081812-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक ध्यानी और संजय कंडवाल भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक ध्यानी और संजय कंडवाल भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा/कोटद्वार। भाजपा की दुगड्डा नगर मंडल इकाई ने नगर पालिका के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए दीपक ध्यानी और संजय मोहन कंडवाल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनकी ओर से की गई निष्कासन की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने संस्तुति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण दुगड्डा में पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि दीपक ध्यानी ने उन पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला वार्ड में कांग्रेस से था। उधर, संजय मोहन कंडवाल से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल पाया।
विज्ञापन