{"_id":"5bec4f43bdec2269aa2a246e","slug":"81542213443-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्रवाई: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्रवाई: सीओ
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार को नगर निगम कोटद्वार और नगर पालिका दुगड्डा में मेयर, पार्षद, अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की बैठक ली। बैठक में प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें स्पष्ट रुप से कहा गया कि चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोतवाली में हुई बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सुनील राज ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी प्रत्याशियों से सहयोग की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी ने प्रत्याशियों से राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार शांति व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। कहा कि चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान यदि किसी प्रत्याशी या समर्थकों को कोई शिकायत है तो तत्काल ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दें। कानून कतई अपने हाथ में न लें। कोई भी ऐसी स्थिति पैदा ना हो, जिससे तनाव का माहौल पैदा हो। प्रचार के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी की प्रचार सामग्री नहीं फाड़े और समर्थकों को भी इसके लिए समझाकर रखे। बैठक का संचालन कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने किया।