फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाजपा का डबल इंजन अभी तक नहीं हुआ स्टार्ट

भाजपा का डबल इंजन अभी तक नहीं हुआ स्टार्ट

Fri, 09 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का डबल इंजन अभी तक नहीं हुआ स्टार्ट
कोटद्वार/किशनपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कोटद्वार विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में प्रस्तुत किया, लेकिन मोदी के गीत गाकर भाजपा ने जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल कर ली। जनता अब भाजपा की सभी चालों को समझ चुकी है और निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर बदलाव की पहल करेगी। कहा कि भाजपा का डबल इंजन उत्तराखंड में अभी तक स्टार्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बृहस्पतिवार को दुर्गापुर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी हेमलता नेगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। नोटबंदी और जीएसटी से परेशान व्यापारी और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने की। सभा में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर प्रत्याशी हेमलता नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, मीना बछवाण, सरोजनी कैंत्यूरा, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरामद सीडी को सार्वजनिक करे सरकार
कोटद्वार। गिंवाई स्रोत स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार ने स्टिंग के आरोप में एक टीवी चैनल के मालिक को गिरफ्तार कर दिया है, लेकिन इस पर भी सरकार बैकफुट पर है। उन्होंने सरकार से बरामद सीडी को सार्वजनिक कर यह बताने को कहा कि जिन लोगों का स्टिंग हुआ है, उनका सरकार और भाजपा से क्या संबंध है। अतिक्रमण के नाम पर वैध आवासों को भी तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed