फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कॉन्वेंट, बाल भारती, एसजीआरआर और बलूनी स्कूल पहुंची सेमीफाइनल में

कॉन्वेंट, बाल भारती, एसजीआरआर और बलूनी स्कूल पहुंची सेमीफाइनल में

Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कॉन्वेंट, बाल भारती, एसजीआरआर और बलूनी स्कूल पहुंची सेमीफाइनल में
कोटद्वार। शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित क्वाटर फाइनल मुकाबलों में फुटबाल का रोमांच छाया रहा।
विज्ञापन

सोमवार को मोटाढांक मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन और बाल भारती के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में बालभारती ने 1-0 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वाटर फाइनल नवयुग पब्लिक स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें ओम बहुगुणा और अखिलेश रावत के बेहतरीन खेल के चलते बलूनी स्कूल ने 3-0 से मैच अपने नाम किया। तीसरा क्वाटर फाइनल डीएवी स्कूल और कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ, जिसमें बलूनी ने 1-0 से डीएवी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथा क्वाटर फाइनल एसजीआरआर और हैरीटेज स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें एसजीआरआर के खिलाड़ी भावेश और सावन के बेहतरीन खेल के सामने हैरिटेज नहीं टिक पाई और एसजीआरआर ने मैच 2-0 से जीत लिया। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं और मेहरबान नेगी ने सुनाया। रजत नेगी, शिवा चौधरी, रोहित, अनीश और गौरव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर बाल भारती के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, उम्मेद सिंह नेगी, जयपाल भंडारी, विपिन चौहान, जगमोहन नेगी, अरविंद रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed