{"_id":"5b71bd6642c792796759180e","slug":"81534180710-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार को पकड़ने के लिए जुवा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार को पकड़ने के लिए जुवा गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के जुवा गांव में रविवार को गुलदार ने एक महिला को मार दिया था। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग से मृतक के आश्रित को नौकरी दिए जाने और गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को मृतक बाली देवी के पति सुरेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीण लैंसडौन वन प्रभाग के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने वन विभाग पर जंगली जानवरों से सुरक्षा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांवों में गुलदार और भालू घूम रहे हैं। वे आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए लापरवाह बना हुआ है। घटना को एक दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की। इसके कारण लोगों में गुलदार का खौफ बना हुआ है। लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देेने, आश्रित को वन विभाग में नौकरी देने और गुलदार के नहीं पकड़े जाने तक ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में वन कर्मियों की तैनाती करने की मांग की।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह गुसाईं, राजेंद्र सिंह चौधरी, कमल बिष्ट, जितेंद्र रावत, तीरथ सिंह, राजीव तोमर, अनिल बिष्ट व सुनील बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो