{"_id":"5afc69264f1c1be2408b5dc2","slug":"81526491430-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ीपड़ाव के वार्ड नंबर पांच में पेयजल के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ीपड़ाव के वार्ड नंबर पांच में पेयजल के लिए हाहाकार
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर के लकड़ी पड़ाव मोहल्ले के वार्ड नंबर पांच में कई दिनों से पेयजल किल्लत होने से गुस्साए लोगों ने एसडीएम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर समस्या हल करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
लकड़ी पड़ाव निवासी मुस्तकीम, खुर्शीद, मो. शाकिर, इरफान, नूर आलम, इदरीश, ताहिर, निजामुद्दीन और रईश ने बताया कि उनके घरों में पुराने टैंक के कनेक्शन जुड़े हैं, जहां छह माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। पानी नहीं आने पर लोगों को भटकना पड़ रहा है। कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। एसडीएम राकेश तिवारी ने जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि लाइनों को चेक करवाकर पेयजल व्यवस्था ठीक करवाई जा रही है।