फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने का आदेश तुगलकी फरमान

एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने का आदेश तुगलकी फरमान

Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने का आदेश तुगलकी फरमान
कोटद्वार। प्रदेश सरकार के द्वारा सभी विद्यालयों में रूप से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के शासनादेश जारी होने के बाद प्रशासन ने कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों के प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की, जिसमें प्राइवेट स्कूल संचालकों को अनिवार्य रूप से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम को लागू कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक मेें प्राइवेट स्कूल संचालकों ने प्रदेश सरकार के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश को तुगलकी फरमान करार दिया। कहा कि एनसीईआरटी किताब के विक्रेताओं को उचित मुनाफा नहीं दे रहा है, जिसके कारण किताब विक्रेता एनसीआरटी किताबें लाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें बच्चों के लिए किताबें उपलब्ध कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि जिन विषयों की किताबें सूची में शामिल नहीं हैं, उसे स्कूल अन्य पब्लिकेशन से ले सकता है। एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि शासनादेश का अनुपालन करना सभी स्कूलों को अनिवार्य है। इसके लिए स्कूलों में छापे मारे जाएंगे। एनसीईआरटी के अलावा अन्य किताबें पाई जाने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed