फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बंचूरी के रावतगांव में एक मकान पर ब्रजपात से बिजली लाइन ध्वस्त, उपकरण फुंके

बंचूरी के रावतगांव में एक मकान पर ब्रजपात से बिजली लाइन ध्वस्त, उपकरण फुंके

Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बंचूरी के रावतगांव में एक मकान पर ब्रजपात से बिजली लाइन ध्वस्त, उपकरण फुंके
यमकेश्वर। विकासखंड की बंचूरी ग्राम पंचायत के रावतगांव में शुक्रवार शाम एक घर में ब्रजपात होने से घर की छत और बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित परिवार ने गांव में दूसरे घर में शरण ली है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी विशेष रिपोर्ट यमकेश्वर तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील सिंह नेगी पुत्र रणजीत सिंह ने बताया कि गत दिवस शाम करीब चार बजे घर के लोग कामकाज में लगे थे। एकायक बिजली चमकी और कड़ाके की आवाज के साथ घर के ऊपर गिर पड़ी। तेज आवाज से घर के लोग बेहोश हो गए। तेज आवाज होने पर गांव और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घर की छत पर दरार पड़ गई और बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई। बिजली की लाइन पर लगे सभी बिजली के उपकरण जल गए। ग्राम प्रधान उमा देवी की ओर से राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। बताया कि घटना के वक्त घर पर उनके वृद्ध पिता रणजीत सिंह, मां, पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। राजस्व उपनिरीक्षक रिजवान खान ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। ग्राम प्रधान उमा देवी, बचन कुमार, चंदन सिंह रावत, मनमोहन, जगदीश, दीपक सिंह, मातवर सिंह, सुनील सिंह नेगी, दिक्कू देवी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed