{"_id":"5a9ad4494f1c1b5e6e8b854c","slug":"81520096329-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर जमकर हुई रंगों की बौछार, गीतों पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर जमकर हुई रंगों की बौछार, गीतों पर थिरके लोग
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। होली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह से ही एक दूसरे पर रंगों की बौछार करने के लिए घरों से निकल पड़े। बाजारों में जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं गांवों में लोगों ने खूब होली खेली। लोग टोली बनाकर घर-घर, गांव-गांव घूमे। जिस घर में भी होली की टीमें पहुंचीं, वहीं उनका स्वागत गुलाल और होली के पकवानों के साथ किया गया।
शुक्रवार को कोटद्वार में होली का जबर्दस्त हुड़दंग रहा। लोग एक दूसरे के यहां रंगों का उत्सव मनाने पहुंचे। मुसलिम समुदाय के लोगों ने हिंदुओं के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। झंडाचौक से लेकर आसपास के गांवों में लोग होली के उल्लास में डूबे रहे। भाबर के निंबूचौड़, दुर्गापुरी, मोटाढांक, हल्दूखाता, कलालघाटी, कण्वाश्रम, किशनपुरी, झंडीचौड़ और सिगड्डी क्षेत्र में भी होली की धूम रही। युवाओं और बच्चों ने होली पर जमकर रंगों की बौछार की और होली के गीत गाए। वहीं शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में युवतियों में रंग खेलने के बाद सेल्फी लेने और उसे सोशल साइट पर अपलोड करने की होड़ लगी रही।
सतपुली, दुगड्डा और यमकेश्वर क्षेत्र में हर्षोल्लास से होली मनाई गई। कस्बे में होली पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दीं। वहीं मेहमानों का गुजिया एवं अन्य पकवानों से स्वागत किया गया। कस्बे के मुख्य बाजार में संकीर्तन मंडलियों ने होली के गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया।