{"_id":"5a943dac4f1c1bd04b8b7de6","slug":"81519664556-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लोगों को मिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दयाल सिंह असवाल स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लोगों को मिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दयाल सिंह असवाल स्मृति सम्मान
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सीमावर्ती संघर्ष समिति की ओर से आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दयाल सिंह असवाल स्मृति सम्मान समारोह के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आरसीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 12 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 50 ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
ग्राम पंचायत मोटाढांक तल्ला में आयोजित सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। अभिलाषा भारद्वाज ने कहा कि यूपी के 61 गांवों के लोग उत्तराखंड निर्माण के समय भले ही अलग हो गए हों, लेकिन यहां के लोगों की नाते रिश्तेदारी उत्तराखंड से है। इसीलिए इन सभी गांवों को उत्तराखंड में मिलाया जाना जरूरी है।
इस अवसर पर अभिलाषा भारद्वाज द्वारा हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, रेखा धस्माना उनियाल, वेद विलास उनियाल, सुभाष चंद्र ढौंडियाल, रमेश कुमार, एडवोकेट अजय पंत, दीनानाथ भाटिया, पुष्पा चौहान, डा. जयंती प्रसाद नवानी, सार्थक धूलिया और शिक्षाविद गोविंद प्रसाद केष्टवाल को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आरसीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। प्रेम सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का पूर्व प्रधान मनमोहन दुदपुड़ी ने संचालन किया।
-फोटो
जारी- नरेश