फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उतराखंड की लोकभाषाओं को बचाने को आगे आए प्रदेश सरकार

उतराखंड की लोकभाषाओं को बचाने को आगे आए प्रदेश सरकार

Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड की लोकभाषाओं को बचाने को आगे आए प्रदेश सरकार
कोटद्वार। धाद लोकभाषा एकांश संस्था के पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की लोकभाषाओं को बचाने की मांग की है। उन्होंने उत्तराखंड की लोकभाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार तहसील में धाद लोकभाषा एकांश संस्था के संस्थापक लोकेश नवानी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्रदेेश सरकार को उत्तराखंड की भाषायी विरासत को बचाने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड राज्य देश का विविध लोकभाषाओं वाला क्षेत्र है। यहां अनेक प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन से यहां की लोकभाषाएं विलुप्त होने की कगार पर हैं। प्रदेश सरकार को इन लोकभाषाओं के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। कहा कि चुनाव प्रसार में प्रधानमंत्री ने जनता को गढ़वाली भाषा में संबोधित किया था। उन्होंने प्रदेश सरकार से उत्तराखंड की लोकभाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, भारतीय भाषाओं में अध्ययन एवं शोध करने के लिए राष्ट्रीय लोकभाषा अकादमी की स्थापना करने, विलुप्त होती लोकभाषाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक दिन लोकभाषा दिवस घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने में धाद लोकभाषा एकांश केंद्रीय अध्यक्ष मधुसूदन थपलियाल, केंद्रीय सचिव शांति प्रकाश जिज्ञासु, बीना कंडारी, जगमोहन सिंह बिष्ट, राकेश मोहन ध्यानी, प्रेमलता सजवाण, सोहन मैंदोला, नंदा डबराल, उषा शर्मा, लक्ष्मी रावत, राजेश खली, अंबिका प्रसाद ध्यानी, ऋद्धि भट्ट, जगदंबा प्रसाद कोटनाला पंकज ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed