{"_id":"5a64c7bf4f1c1b68268b58db","slug":"81516554175-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटड़ीढाक में सड़क पर जा रही महिला को हाथी ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटड़ीढाक में सड़क पर जा रही महिला को हाथी ने कुचला, मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में दिनदहाड़े सड़क पर जा रही एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को चार घंटे तक सड़क से शव नहीं उठाने दिया।
कोटड़ीढांग से रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छह लोग सनेह मुख्य मार्ग से नजदीक के गांव कादरागंज जा रहे थे, तभी अचानक जंगल से टस्कर हाथी सड़क पर आ गया। विशालकाय हाथी को सामने देेख सभी के होश उड़ गए। हाथी को करीब आता देख वहां भगदड़ मच गई। इस बीच गांव निवासी अरुण केष्टवाल की 24 वर्षीय पत्नी अंजलि केष्टवाल का पांव फिसल गया और वह सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि अंजलि खड़ी होकर दौड़ पाती, हाथी ने उसके सिर पर पांव रखकर उसे कुचल डाला। साथ के लोगों के हो हल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया लेकिन महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने शव नहीं उठाने दिया। करीब चार घंटे बाद समझाने के बाद ग्रामीण माने और शाम को पांच बजे के करीब शव को सरकारी अस्पताल लाया गया।