{"_id":"6ae5d485c8810cbd6e018f86","slug":"run-for-unity-organised-at-army-public-school-on-national-unity-day-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127746-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल में निकाली रन फॉर यूनिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल में निकाली रन फॉर यूनिटी
Sat, 31 Oct 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार/। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने किया। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और देश के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। विद्यालय की हेड गर्ल दिव्यांशी जुयाल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कक्षा छह से नौ और कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी, प्रचार प्रमुख अंचल कुमार अग्रवाल, संजीव थपलियाल ने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में अमित बलोदी, सूरज रावत, राजीव, प्रखर बुटोला आदि उपस्थित रहे। संवाद