{"_id":"5a2d63554f1c1bca678c0b4b","slug":"81512923989-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवीएन हल्दुखाता ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवीएन हल्दुखाता ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के आदर्श विद्या निकेतन में कोटद्वार सहोदय निजी विद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतकर एवीएन हल्दूखाता ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए आदर्श विद्या निकेतन के कौशल सती को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एवीएन के बल्लेबाजों ने निर्धारित ओवरों में 117 रन बनाएं। इसमें कौशल सती ने 25 और मनदीप ने 19 रनों का योगदान दिया। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भारती पब्लिक स्कूल की टीम 14वें ओवर में ही 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और एवीएन हल्दूखाता ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। एवीएन हल्दूखाता के गेंदबाज अभय जोशी को चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने के लिए एवीएन हल्दूखाता के कौशल सती को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
इस अवसर पर सहोदय के अध्यक्ष कुंवर अजीत सिंह, सचिव गिरिराज सिंह रावत, अमित राज सिंह, रजनीश शर्मा, अनुराधा नैथानी शर्मा, सरोजिनी रावत, वीरेंद्र देवरानी, सतीश मौर्य मौजूद रहे।