{"_id":"5a2c19604f1c1bc45b8bb0e3","slug":"81512839520-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन नियमों की जानकारी से रुकेंगे सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन नियमों की जानकारी से रुकेंगे सड़क हादसे
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अभ्युदय वात्सल्य संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को भाबर क्षेत्र के इंटर कॉलेज मोटाढाक में कार्यशाला लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं और लोगों को यातायात के नियमों और सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यशाला में कहा गया कि सड़क हादसे सभी रुकेंगे जब लोगों को यातायात नियमों की जानकारी होगी। कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भी दी गईं।
कार्यशाला का समाज सेवी सत्यप्रकाश थपलियाल और गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। थपलियाल ने सड़क पर सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपने नाबालिग बच्चों के स्कूटी और बाइक न देने की अपील की।
गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों की जानकारी होनी जरूरी है। परिवहन अधिकारी प्रदीप रौथाण ने बच्चों को यातायात के नियमों और उनके उल्लंघन पर की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संजय थपलियाल, बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन बुड़ाकोटी, राजीव शर्मा और दुर्गेश ममर्गाइं ने भी विचार रखे।