{"_id":"5a1850154f1c1b4c528b5672","slug":"81511542805-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं की मांगों को नजरअंदाज कर रही सरकार
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आशा कार्यकत्रियों का कोटद्वार तहसील में कार्यबहिष्कार 39वें दिन भी जारी रहा। आशाओं ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मागों के निस्तारण करने की अपील की जाएगी।
शुक्रवार को आशा संगठन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां अपनी मागों को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन शायद प्रदेश सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच रही है। सरकार लगातार आशाओं की मांगों को अनदेखा कर रही है। कहा कि आशाएं लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा आशा कार्यकत्रियों को उचित मानदेय तक नहीं दिया जा रहा है। इससे आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर अपनी मांगों के निस्तारण की अपील करेंगी।
इस मौके पर मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, रंजना रावत, सुधा असवाल, लता शाह, रोशनी जदली, धनेश्वरी, विजयलक्ष्मी, सीमा शाही, विनिता काला, कल्पना बिष्ट, गोदांबरी, मंजू नेगी, सीमा देवी, उषा चौहान, संगीता बिष्ट, बीना बहुगुणा, ललिता चौहान व सुनीता रावत आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
-फोटो