{"_id":"5a1700864f1c1b686a8b534b","slug":"81511456902-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 30
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कोटद्वार के मोटाढाक में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में विभिन्न रोगों के 308 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई।
बृहस्पतिवार को स्व. उमानंद बड़थ्वाल एवं रमेश चंद्र बड़थ्वाल राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय मोटाढाक (उमरावनगर) में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का जिला पौड़ी के डिप्टी सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार त्यागी ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने अमर उजाला की पहल को समाज हित में बताया। कहा कि समाचारपत्र के प्रयासों से गरीबों की सेवा हो रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग सदैव अमर उजाला के साथ अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देता रहेगा।
चिकित्सालय प्रांगण में लगे शिविर में सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक इलाज कराने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने लाइन में लगकर अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
शिविर में डिप्टी सीएमओ डा. एनके त्यागी ने बतौर फिजीशियन 47 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने लोगों को ठंड से बचने और पीने के लिए गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा. हरेंद्र कुमार ने 91 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और लोगों से बच्चों की खास हिफाजत कर निरोग रहने के टिप्स दिए। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. भावना अग्रवाल ने 36 महिला रोगियों की जांच की। साथ ही उन्होंने महिलाओं में होने वाले रोगों की रोकथाम और स्वस्थ रहने के उपाय बताए। राजकीय संयुुक्त चिकित्सालय कोटद्वार के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनोज कुमार ने हड्डी रोग से संबंधित 67 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी। राजकीय चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन लक्ष्मण बिष्ट ने 67 लोगों की खून की जांच की।
प्रकाश आई केयर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सतीश अमोली ने 130 मरीजों के आंखों की जांच की। साथ ही उन्होंने आंखों की देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने इसके अलावा नेत्र रोग के सभी मरीजों को अपनी ओर से निशुल्क दवाई दी। लीला डेंटल केयर के दंत रोग विशेषज्ञ डा. अनिल मोहन ने करीब 32 मरीजों के दांतों की जांच की। उनको अपनी ओर से दवाई उपलब्ध कराने के बाद उन्हें दांतों की देखभाग के टिप्स बताए।
कोटद्वार का एकमात्र पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट डीपीएमआई के शिक्षक अब्दुल अलीम, छात्र फैजल अहमद, मोहित थापा, प्रीति बडोला, भावना रावत, श्वाति चौधरी, पूजा गोस्वामी और योगी ने संयुक्त रूप से 122 लोगों के रक्तचाप की जांच की।
इस अवसर पर समाजसेवी राजगौरव नौटियाल, भक्ति बड़थ्वाल, फार्मासिस्ट डीएस नेगी, बीआरएस नेेगी, नरेंद्र रावत, चंद्रशेखर आजाद, स्वास्थ्य कर्मी विजय पंवार व राज विमल ने शिविर में अपना सहयोग दिया।
-फोटो