{"_id":"59d7bc894f1c1baf678b4692","slug":"81507310729-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर रोक लगाना मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता: तीरथ रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर रोक लगाना मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता: तीरथ रावत
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार को रोकना मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क ी पहली प्राथमिकता है। रावत भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
तीरथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया है। मुद्रा बैंक, उज्जवला योजना समेत कई योजनाएं मोदी सरकार ने जनता के लिए शुरू कर दी हैं। इससे लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। गृहणियों को फ्री गैस कनेक्शन देने के लिए बनी उज्जवला योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। देश में विकास तीव्र गति से चल रहा है। जिस चुनौती को मोदी सरकार ने स्वीकार किया है वह पूरी भी की है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी देंगे। इससे देश-प्रदेश की जनता इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री पं. राजेंद्र अण्थ्वाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह भंडारी, पूनम खंतवाल, जिला मंत्री अनीता आर्य, सतीश गौड़, नवनीत राजपूत, रविपाल, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।