फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेना के सिविल क्लर्क पर आय से अधिक संपति का भी मामला दर्ज

सेना के सिविल क्लर्क पर आय से अधिक संपति का भी मामला दर्ज

Tue, 19 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सेना के सिविल क्लर्क पर आय से अधिक संपति का भी मामला दर्ज
लैंसडौन। पिछले साल अक्तूबर में रिश्वत के मामले में गिरफ्तार सेना के सिविल क्लर्क प्रताप सिंह के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में आरोपी के पास आय से करीब चार गुना अधिक 1.24 करोड़ रुपये संपत्ति मिली है। अधिकारियों का मानना है कि वेतन के बचत के हिसाब से प्रताप सिंह की संपत्ति 35 लाख से अधिक नहीं हो सकती थी। मामले की जांच पड़ताल के लिए सीबीआई देहरादून की टीम दो दिन से लैंसडौन में डेरा जमाए हैं। टीम इस बात की जांच कर रही कि आरोपी ने किसी और कर्मचारी को तो अपना शिकार नहीं बनाया है। कई कर्मचारियों से पूछताछ हो चुकी है तो कई से चल रही है।
विज्ञापन

गत वर्ष सीबीआई देहरादून की टीम ने लैंसडौन गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत एक सिविल क्लर्क प्रताप सिंह को चार लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी सेना के लैंसडौन स्थित क्यू विभाग में सिविलियन कर्मचारी था। सेना के सिविलियन विभाग में ही लोहार के पद पर कार्यरत मोहन सिंह ने सिविल क्लर्क प्रताप सिंह पर उससे आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आरोप यह भी था कि रिश्वत नहीं देने पर प्रताप सिंह ने उसकी एरियर की राशि हड़प लेने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत मोहन सिंह ने देहरादून सीबीआई अफसरों से की थी जिसके बाद प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार रिश्वतखोरी के इस मामले में अन्य कर्मचारियों से पूछताछ के लिए सीबीआई देहरादून की एक टीम दो दिन से लैंसडौन में जमी हुई है। प्रताप सिंह के खिलाफ रिश्वत मामले में सीबीआई ने इसी माह सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई को संदेह है कि आरोपी प्रताप सिंह ने अन्य कर्मचारियों को भी अपना शिकार बनाया होगा। इसी के चलते सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि यहां पहुंचे सीबीआई अधिकारियों ने सिविल कर्मचारियों से उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी, वेतन, एरियर भुगतान से संबंधित मामलों व उनमें बरती गई अनियमितताओं के बारे में अलग-अलग पूछताछ कर विस्तार से जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed