फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एनएसयूआई की ओर से निशी होगी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

एनएसयूआई की ओर से निशी होगी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई की ओर से निशी होगी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही एनएसयूआई ने अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को बदल दिया है। पूर्व मेें घोषित प्रत्याशी अतुल डोबरियाल के स्थान पर एनसीसी कैडेट बीएससी की छात्रा निशी कोटनाला अध्यक्ष पद के लिए चुुनाव मैदान में उतरेंगी।

शनिवार को एनएसयूआई की बैठक में संगठन के छात्रसंघ प्रभारी नरेश कोटनाला ने महाविद्यालय प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा उनके पूर्व प्रत्याशी अतुल डोबरियाल को लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद भी एडमिशन नहीं दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने नए प्रत्याशी के रूप में एनसीसी कैडेट निशी कोटनाला को एनएसयूआई के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। पूर्व प्रत्याशी ने घोषणा का स्वागत करते हुए संगठन के नए प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष देवाशीश सिंह, संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, विजय रावत, सूरज प्रसाद कांती, सूरज राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed