फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सतीचौड़ में सोते समय कटी बालिका की चोटी

सतीचौड़ में सोते समय कटी बालिका की चोटी

Thu, 24 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सतीचौड़ में सोते समय कटी बालिका की चोटी
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर के सत्तीचौड़ गांव में रहस्मय परिस्थितियों में एक 11 साल की बालिका की सोते समय चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। गांव में चोटी कटने की घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। नेपाली मूल का शेर बहादुर सत्तीचौड़ में अपने परिवार के साथ रहता है। वह वहां एक स्थानीय व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म की देखरेख का कार्य करता है। बुधवार को खाना खाने के बाद उसकी 11 साल की पुत्री रष्मि अपनी भाभी और अन्य भाई-बहनों के साथ कमरा बंद करके सो गई थी। शेर बहादुर और उसकी पत्नी बगल के कमरे में सो रहे थे। रात करीब बारह बजे रष्मि को ऐसा लगा कि कोई उसकी चोटी खींच रहा है। वह चीखकर उठ बैठी और अपनी भाभी को उठाने लगी। उसकी भाभी ने उठकर लाइट जलाई तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। रष्मि की बगल में उसकी चोटी कटी हुई पड़ी थी। रश्मि रोने लगी तो उसके माता-पिता भी जाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed