{"_id":"5974cec84f1c1bf8138b4651","slug":"81500827336-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबर को सिंचाई गूल से जोड़ने पर भड़के हरिसिंहपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबर को सिंचाई गूल से जोड़ने पर भड़के हरिसिंहपुर के ग्रामीण
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। घर का सीवर सिंचाई गूलों में बहाने से आक्रोशित ग्राम पंचायत हरिसिंहपुर के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को बलभद्रपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हरिसिंहपुर के ग्रामीण बालासौड़ भाटिया कालोनी के पास एकत्र हुए। उन्होंने लोगों द्वारा घर का सीवर सिंचाई गूल में बहाने से होने वाली गंदगी को लेकर सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते बालासौड़ के किसानों का बुरा हाल है। लोग घर की गंदगी सिंचाई की गूलों में बहा रहे हैं, जिससे गंदगी सीधे खेतों में जा रही है। इससे ग्रामीण खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते कुछ दिन पूर्व बालासौड़-कौड़िया रोड पर भाटिया कालोनी के पास किसी परिवार ने गुपचुप तरीके से सिंचाई नहर पर अपने घर की सीवर लाइन जोड़ दी है। इसके कारण दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। शीघ्र इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई हो सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मदन नेगी, जनार्दन प्रसाद, अशोक भारद्वाज, मेहरबान नेगी, विनोद नेगी, राजेंद्र सकलानी, देवेंद्र रावत, जितेंद्र नेगी, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र नेगी, शिशुपाल कंडारी, लक्ष्मण रावत, अशोक विश्नोई, हरिओम व रामचंद्र बडोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन