फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   78 people including former founding members, teachers were honored in the award ceremony

सम्मान समारोह में पूर्व संस्थापक सदस्यों, गुरूजनों समेत 78 लोगों को किया सम्मानित

Wed, 01 Jun 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
78 people including former founding members, teachers were honored in the award ceremony
इंटर कॉलेज सुरखेत में विद्यालय के पुरातन छात्र संगठन की पहल पर ‘गुरु सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सदस्यों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, विद्यालय को अपनी सेवाएं देने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कार्मिकोें सहित कुल 78 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में युवा गायक जगमोहन रावत चौंदकोटी, गायिका ऊषा भट्ट पांडेय और साथी कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुरातन छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और चरण वंदना कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य राजे सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षक की गरिमा को उसके छात्र-छात्राएं ही महान बनाते हैं। प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने सभी पुरातन छात्रों को विद्यालय के विकास में अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विगत वर्षों में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में मनमोहन सिंह नेगी, प्रदीप सिंह, अतुल रावत, रणवीर सिंह, हर्षपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक चौहान, ताजवर सिंह, कुलवंत सिंह, विपेंद्र रमोला, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सरोजनी नेगी, ममता रावत आदि ने सहयोग किया। संचालन मनोज भंडारी, जगमोहन रावत, सुभाष गुसाईं, गिरीश सुंद्रियाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed