{"_id":"5cb9fddcbdec2213fe5d4704","slug":"71555693020-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से निकाली नगर में बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से निकाली नगर में बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/दुगड्डा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नगर में बाइक रैली निकाली गई।
शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सिद्धबली मंदिर के समीप एकत्र हुए। यहां से शुरू हुई बाइक रैैली रतनपुर, झूलाबस्ती, बद्रीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन रोड, गोविंदनगर, नजीबाबाद रोड, लालबत्ती चौक, आमपड़ाव होते हुए मानपुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के बाद मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर विहिप के संरक्षक योगंबर सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, जिलाध्यक्ष विहिप धर्म प्रसार संजय थपलियाल, दीपक गौड़, अमित सजवाण, ऊषा सजवाण व नकुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर, दुगड्डा स्थित पौराणिक हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि में हनुमान जी की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शुक्रवार सुबह मंदिर में गणेश पूजन किया गया। तदुपरांत हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हवन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी विजय पसपोला, राजेंद्र नौटियाल, राकेश गुप्ता व राहुल जैन आदि मौजूद थे।
-फोटो