{"_id":"5c7ea6a3bdec2213fb2cb1ee","slug":"71551804067-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पहले सभी समस्याओं का समाधान करें अधिकारी: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पहले सभी समस्याओं का समाधान करें अधिकारी: एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार में आयोजित तहसील दिवस में मुख्य रूप से पेंशन, सिंचाई गूल, सड़क और जमीन संबंधी मामले छाए रहे। लोगों ने उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह के समक्ष 26 समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 23 समस्याओं को एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को बुलाकर अगले तहसील दिवस से पहले समाधान के निर्देश दिए।
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम अंथवाल ने बालासौड़ की गौड़ कालोनी में स्वीकृत सड़क के टेंडर के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराने की शिकायत की। उन्होंने मालिनी मार्केट से नालियों के ऊपर अतिक्रमण का मामला उठाया। क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिसके कारण खेत सूखने कगार पर हैं। लावारिस पशु बालासौड़ में शाम ढलते ही लोगों के खेतों में घुसकर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
सनेह क्षेत्र के समाजसेवी मोहन सिंह रावत व महानंद ध्यानी ने एसडीएम के समक्ष वन विभाग पर हाथियों की रोकथाम नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आए दिन जंगल से निकलकर हाथी रामपुर और कुंभीचौड़ में दहशत फैला रहे हैं। वे लोगों की क्यारियों और खेतों में उगाई गई सब्जी और फसल को चट कर रहा है। उन्होंने हाथी को जंगल में रोकने के लिए सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अगले तहसील दिवस से पहले सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
-फोटो