फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्वी नयार में बही छात्रा नेहा का नहीं चला पता, नदी में उतरे जवान

पूर्वी नयार में बही छात्रा नेहा का नहीं चला पता, नदी में उतरे जवान

Sat, 09 Feb 2019 09:50 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी नयार में बही छात्रा नेहा का नहीं चला पता, नदी में उतरे जवान
Search campaign - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बैजरो/कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लाक के बैजरों में पूर्वी नयार नदी में बही दूसरी छात्रा नेहा (11) का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। छात्रा का पता नहीं चलने पर शाम को राजस्व पुलिस, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान बंद कर दिया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि रविवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा।
शुक्रवार सुबह बापता गांव की अमीषा (14) पुत्री दिनेश सिंह और नेहा (11) पुत्री शिशुपाल सिंह गांव से नदी के पार स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शार्टकट रास्ते से स्कूल जाते समय पूर्वी नयार नदी में बह गई थी। घटना के कुछ घंटे बाद ही जहां ग्रामीणों ने अमीषा का शव नदी से बरामद कर लिया था, वहीं नेहा का अभी तक पता नहीं चल पाया है। थलीसैंण के थानाध्यक्ष मनोज गैरोला ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद जहां नदी का पानी मटमैला हो गया, जिससे नदी तल पर कुछ नजर नहीं आया।
विज्ञापन

उधर, पूर्वी नयार में गांव की दो बेटियों के डूबने के बाद से बापता गांव में शोक की लहर है। गांव में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश रावत ने बताया कि घटना के बाद दिल्ली से गांव पहुंचे नेहा के पिता शिशुपाल सिंह रावत और उनके परिजन पूरे दिन नदी तट पर बेसुध होकर घूमते रहे। उधर, अमीषा के पिता दुबई में नौकरी करते हैं और घटना की सूचना मिलते ही वे लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed